सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल
लोहरदगा : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स
लोहरदगा : जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के ¨सजो गांव निवासी मकबूल अंसारी की पत्नी रेहाना खातून (45 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। मकबूल अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से गजनी गांव की ओर जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे रेहाना गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य दुर्घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु गांव निवासी मकबूल अंसारी का पुत्र जहान अंसारी (10 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जहान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जहान को रिम्स रेफर कर दिया गया।