अंधविश्वास में हत्या के अरोपित युवक ने किया आत्मसमर्पण
लोहरदगा में अंधविश्वास में एक की हत्या के आरोप में आरोपित युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 09:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा बड़का टोली में अंधविश्वास को लेकर विगत माह सहनई उरांव की हत्या के अरोपित युवक आशीष टोप्पो ने बुधवार को सेन्हा थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सेन्हा थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सेन्हा थाना प्रभारी सिद्धेश्वर महथा ने बताया कि ओझा-गुणी के चक्कर में सहनई उरांव की हत्या के बाद मृतक के पुत्र एतवा उरांव ने बंसत टोप्पो के पुत्र आशीष टोप्पो समेत 15 लोगों को नामजद आरोपित बनाया था। पुलिस सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही थी। इसी बीच आशीष टोप्पो बुधवार को सेन्हा थाना पहुंचकर उक्त कांड में खुद को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें