Move to Jagran APP

भूमि विवाद में वृद्ध को मारी गोली, रिम्स रेफर

लोहरदगा : लोहरदगा में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद में एक वृद्ध को गोली मार दी। वारदा

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 08:50 PM (IST)
भूमि विवाद में वृद्ध को मारी गोली, रिम्स रेफर

लोहरदगा : लोहरदगा में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद में एक वृद्ध को गोली मार दी। वारदात को अंजाम दो लोगों ने दिया है। वृद्ध को गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। गोली कांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के कैमो पतराटोली निवासी स्वर्गीय लेदा मुंडा के पुत्र मनी मुंडा और करना मुंडा के पुत्र विदेश पाहन के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। मनी और विदेश आपस में चचेरे भाई हैं। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच शुक्रवार की शाम कथित तौर पर विदेश पाहन के कहने पर किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया गांव निवासी सोमरा मुंडा और सुखदेव मुंडा (वर्तमान में पतराटोली निवासी) ने पतराटोली में राशन डीलर के घर के समीप मनी मुंडा को बाएं कनपट्टी में गोली मार दी। गोली मनी के जबड़े को भेदती हुई गले में आकर फंस गई। गोली लगने से मनी वहीं पर गिरकर तड़पने लगा। वहां से गुजर रही एक महिला ने यह देखकर मनी के घर आकर उसकी बेटी अनिता कुमारी को जानकारी दी। अनिता जैसे ही घटना स्थल पर पहुंची तो सुखदेव और सोमरा को भागते देखा। बेटी को मनी ने भी गोली मारने वालों के नाम बताए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.