सिविल एसडीओ के स्टेनो के घर पर पर हमला
लोहरदगा : लोहरदगा के सिविल एसडीओ राज महेश्वरम के स्टेनो उदय कुमार शिखर के अशोक नगर स्थित घर पर एक
लोहरदगा : लोहरदगा के सिविल एसडीओ राज महेश्वरम के स्टेनो उदय कुमार शिखर के अशोक नगर स्थित घर पर एक व्यक्ति ने बुधवार की अहले सुबह घुसकर जमकर तोड़फोड़ मचाई। स्टेनो उदय कुमार शिखर द्वारा मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उक्त व्यक्ति ने घर का दरवाजा, कार का शीशा, फूल के गमले आदि तोड़ डाले हैं। जिससे लगभग 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति उदय कुमार शिखर के घर पर घुस गया। उसने घर की चाहरदीवारी फांदकर वहां खड़ी कार का शीशा तोड़ डाला। इसके बाद दरवाजा और फूल के गमलों को भी तोड़ डाला। वह बार-बार कह रहा था कि नगर परिषद चुनाव में वोट देकर उसको क्यों जिताया। वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उदय कुमार शिखर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सभी ने मिलकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।