सभी के सहयोग से दूर होगा भ्रष्टाचार : बृजमोहन
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जिसमें बैंक प्रबंधक बृजमोहन प्रसाद, रोकड़पाल रमेश कुमार सहित बैंककर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण का शपथ लिया।
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जिसमें बैंक प्रबंधक बृजमोहन प्रसाद, रोकड़पाल रमेश कुमार सहित बैंककर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की शपथ ली। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त देश के नवनिर्माण की दिशा में ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीण बैंक के प्रबंधक बृजमोहन प्रसाद ने लोगों से कहा कि सभी के सहयोग से ही भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्य में राशि की लेन-देन नहीं करें। उन्होंने शपथ लेते हुए कहा हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण में अपना सहयोग करें। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 29 अक्टूबर से शुरू हुई है जो 3 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रखंड के गजनी में बैंककर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।