Move to Jagran APP

एप का फायदा उठाएं कांग्रेसी कार्यकर्ता : अभिनव

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 10:21 PM (IST)
एप का फायदा उठाएं कांग्रेसी कार्यकर्ता : अभिनव
एप का फायदा उठाएं कांग्रेसी कार्यकर्ता : अभिनव

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष खलील अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई शक्ति एप्प के बारे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जोनल कॉडिनेटर पप्पू अजहर व जिला प्रभारी सुदीप तिर्की ने कार्यकर्ताओं को शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ने की बात कही। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधे संपर्क स्थापित करने के लिए इस एप का लाया गया है, इससे जुड़कर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों से सीधे अवगत हो सकते हैं। इसके साथ संगठन से जुड़ी कई अहम जानकारी केंद्रीय कमेटी से कार्यकर्ताओं को मिल सकती है। मौके पर जिला सचिव किशोर भगत, मोहम्मद सज्जाद, सुखदेव उरांव, विजय कुमार एक्का, शनिचरवा भगत, मनोज उरांव, जोरावर खान, गनपत उरांव, मुस्लिम अंसारी, एतवा पहान, सफीक अंसारी, मोजहिर अंसारी, फूलदेव उरांव, ईश्वरदास बाखला, बसंत उरांव, कृष्णा उरांव, देवदत्त प्रजापति, प्रवीण साहू, महताब आलम, चन्द्रदेव, मंगरा उरांव, तबरेज खान, सोमरा उरांव, मतलूब अंसारी, मंसूर खान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.