Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

लोहरदगा : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल समेत अन्य मांगों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 08:09 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

लोहरदगा : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल समेत अन्य मांगों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना और स्वामी अग्निवेश के साथ हुई घटना के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अगुवाई में पावरगंज चौक में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। साथ ही सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से लेकर पावरगंज चौक तक विरोध जुलूस निकाला। पावरगंज चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगु ने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजी शासन व्यवस्था के रास्ते पर चल रही है। रघुवर सरकार के इशारे पर ही युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है। पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से कई लोग घायल हुए हैं। रघुवर सरकार आंदोलन को लाठी और डंडे के दम पर दबाना चाहती है। सरकार की कार्यशैली आम जनता के खिलाफ है। भूमि अधिग्रहण काला कानून है। महिलाओं पर अत्याचार आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, मजदूर, गरीब पर अत्याचार की घटनाएं तो जैसे आम हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता जनहित में किए गए आंदोलन में अग्रणी भूमिका अदा करेगा। प्रदर्शन में मोहन दुबे, शहादत हुसैन, अनिल कुमार, कुणाल अभिषेक, सुबोध राय, हाजी सिकंदर अंसारी, सुमित सिन्हा, सोनू कुरैशी, निर्भय ¨सह, सत्यजीत ¨सह, राजू कुरैशी, संतोष महतो, विरमत भगत, बाबर खान, अजमल कुरैशी, परवेज आलम, शरीफ अंसारी, दिनेश राम, शमीम अंसारी, कबीर अंसारी, मदन प्रसाद, निरंजन उरांव, अभिषेक शाहदेव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.