Move to Jagran APP

बेमौसम बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई ठंड

लोहरदगा में बूंदाबांदी होने से बढ़ी ठंड

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 09:04 PM (IST)
बेमौसम बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई ठंड
बेमौसम बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई ठंड

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : जिले में रविवार को हुई बारिश ने फिर एक बार ठंड बढ़ा दी है। आम जनजीवन पर इसका साफ असर देखा जा रहा है। बाजार व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। बूंदाबांदी से जनजीवन बेहाल हो गया है। वहीं रविवार को हुई बारिश की वजह से मौसम फिर एक बार काफी सर्द हो चुका है। तापमान में गिरावट आ गई है।

loksabha election banner

जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में बदलाव की वजह से फिर एक बार सर्दी, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों का प्रभाव बढ़ चुका है। छोटे बच्चों का ज्यादा बुरा हाल है। छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी से परेशान देखा जा रहा है। अस्पताल में फिर एक बार मरीजों की संख्या बढ़ चुकी है। मौसमी बीमारियों का प्रभाव बढ़ने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर सांस संबंधी रोग के मरीज ज्यादा परेशान हैं।

चिकित्सकों से परामर्श लेने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो चुकी है। बाजार व्यवस्था में मौसम का असर हुआ है। बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। काफी कम संख्या में ग्राहक बाजार में नजर आ रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों की राह ताकते दिखाई दे रहे हैं। किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड में बढ़ोतरी होने की वजह से फसल के बर्बाद होने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने मटर, आलू, टमाटर आदि फसलें लगाई हैं। इन फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ठंड के कारण लोग घर में दुबकने को विवश हैं। अलाव के आसपास सिमट कर रह गए हैं। बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर निकलना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। लोग स्वेटर, मफलर, टोपी, जैकेट आदि में नजर आ रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में तो इस मौसम की वजह से लोगों के रोजी रोजगार पर भी असर पड़ा है। जंगली उत्पाद बेचकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने वाले लोगों के लिए ज्यादा परेशानी है। इनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। सुखी जलावन की लकड़ी के भीगने की वजह से यह बाजार में बेच भी नहीं पा रहे। जिससे इनके लिए आर्थिक परेशानी भी उत्पन्न हो गई है। यही हाल गरीब और असहाय लोगों का भी है। ठंड से इन्हें कांपने को विवश होना पड़ रहा है। यही हाल रहा तो लोगों को कड़ाके की सर्दी का फिर एक बार सामना करना पड़ेगा। जैसे ही सूरज निकलेगा वैसा ही तापमान और भी नीचे चला जाएगा। जिससे मौसम सर्द हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम और भी सर्द होगा। अचानक से मौसम में आए बदलाव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.