उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ चैती छठ संपन्न
लोहरदगा : जिले में शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हुआ। लो
लोहरदगा : जिले में शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हुआ। लोगों ने जिले के विभिन्न छठ घाटों में पहुंचकर भगवान भास्कर और छठ मईया को अर्ध्य अर्पित किया। साथ ही सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। छठव्रतियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी छठ मईया की आराधना, पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। जिले के कोयल, शंख नदी घाट के अलावा शहर के विभिन्न तालाबों में सूर्य उदय से पूर्व पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में अपनी आस्था व्यक्त की। उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के उपरांत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने सहभागिता निभाई। साथ ही प्रसाद पाने को लेकर भी लोग उमड़ पड़े।