Move to Jagran APP

हुसैन का व्यक्तित्व बलिदान का आदर्श : विधायक

लोहरदगा में चेहल्लुम प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 09:15 PM (IST)
हुसैन का व्यक्तित्व बलिदान का आदर्श : विधायक
हुसैन का व्यक्तित्व बलिदान का आदर्श : विधायक

जागरण संवाददाता, कुडू (लोहरदगा) : चेहल्लुम के मौके पर कुडू प्रखंड के जिगी-जोंजरो गांव में मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखदेव भगत शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा विधायक को पगड़ी पोशी कर स्वागत किया गया। जिसके बाद विधायक ने लाठी भांजकर मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हुसैन का व्यक्तित्व हमेशा से बलिदान का आर्दश रहा है। इस्लाम जिदा होता है हर कर्बला के बाद, हसन हुसैन की याद में उनके शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। चेहल्लुम पर मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हुए सलामती की दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने इस्लाम और मानवता के लिए यजीदियों की यातनाएं सही थी, कर्बला की जंग देखने में छोटी सी जंग थी, लेकिन यह दुनियां की सबसे बड़ी जंग साबित हुई। जिसमें मुट्ठी भर लोगों ने अपनी शहादत देकर दुनियां को एक रोशनी दिखाई थी। उन्होंने कहा कि हुसैन का व्यक्तित्व हमेशा से बलिदान का आदर्श रहा है। मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनीम अंसारी, परवेज अंसारी, सत्यजीत सिंह, शाहिद अहमद बेलू, अनिल कुमार, अनवर अंसारी, कुमार संदीप, फिरोज अंसारी, फहद खान, महताब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मकबू अंसारी, राजू टाना भगत, रमेश उरांव, आनंद कुमार मकबूल अंसारी, अनीस अंसारी, मुमताज अंसारी, जमील अंसारी, अशरफ अंसारी, अमानत अंसारी, शराफत अंसारी, मजीद अंसारी, अब्दुल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, शाहे आलम, तफरीर खान, आरिफ खान, आसिफ अमीर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.