दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के कागजातों की हुई जांच
लोहरदगा में प्रवासी मजदूरों के कागजात की हुई जांच
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के हनहट गांव में दूसरे प्रदेशों से आने वाले 39 मजदूरों के कागजातों की जांच प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा किया गया। केरल, गुजरात, चेन्नई सहित अन्य प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों का लोहरदगा में स्क्रीनिग जांच के बाद हनहट भेजा गया। जिसे बीडीओ मनोज कुमार व उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार द्वारा सभी मजदूरों को जिला से मिले स्वास्थ्य जांच सबंधी कागजातों का मिलान करने के बाद हनहट स्थित प्रोजेक्ट विद्यालय में रखा गया। बीडीओ ने कर्मियों से कहा कि प्रवासी मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मजदूरों को कहा कि वे किसी भी हालत में बाहर नहीं निकलेंगे। मौके पर उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर, स्वंयसेवक समीम अख्तर आदि मौजूद थे।न