प्रेम व सौहार्द से मनाएं मुहर्रम व करमा
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना परिसर में करमा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक ह
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना परिसर में करमा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा कि आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ प्रखंडवासी करमा व मुहर्रम का त्योहार मनाएं। पर्व-त्योहार में शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रखंड वासियों के सहयोगी की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी तरह की अफवाह की सूचना पर प्रखंड प्रशासन व थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते शांति व्यवस्था में आंच आने से रोका जा सके। मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा 22 सितंबर को सेन्हा में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजन की सूचना दी गई व विधि व्यवस्था व भीड़ को देखते हुए विद्युत व्यवस्था बंद रखने की बात कही गई। बैठक मे थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, सीओ हरिश्चंद्र मुंडा, जिप सदस्य रामलखन प्रसाद, दीपक जायसवाल, फजल अब्बास, राधा तिर्की, अर्रू मुखिया पूनम बाखला, डांडू मुखिया पारसमनी देव, तोड़ार मुखिया सुखदेव उरांव, सेन्हा के अंजुमन इस्लामियां के अध्यक्ष गुजरात खान, सचिव यासिन अंसारी, सौकत अंसारी, अजय साहू, संदीप साहू, आदरा उरांव, मगलेश्वर उरांव, जमिल अंसारी, मन्नौवर अंसारी, अफरोज अंसारी, अफरोज आलम, जमील अंसारी, मनोवर अंसारी, नवीन साहू, विरेन्द्र उरांव आदि उपस्थित थे।