कामगारों को तमिलनाडु ले जाने पहुंची बस, पुलिस ने किया जब्त
???????? ?? ???? ?????? ?? ???? ???? ?????? ??? ?? ?????? ?? ??? ???????? ?? ??? ?? ?????? ???? ??? ???? ???? ?? ?? ???????? ?? ???? ?? ??? ???? ?? ?? ?? ?? ??? ???? ?? ??? ??? ??????? ?? ????? ?????? ??? ???????? ?? ?? ???? ?? ?? ??? ??? ?? ????? ??? ??? ?? ??? ?????? ?????? ?? ???? ???? ?? 30
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : कामगारों को मोटी मजदूरी का लालच देकर उन्हें काम पर बुलाने के लिए कंपनियां हर तरह के हथकंडा अपना रही हैं। यहां तक की कामगारों को लाने के लिए उनके घर तक बस भी भेज दिया जा रहा है। लोहरदगा से दूसरे प्रदेश में कामगारों को ले जाने का एक बार फिर से सामने आया है। इस बार सेन्हा प्रखंड के उगरा गांव से 30 कामगारों को लेकर तमिलनाडु ले जाने के लिए बस सेन्हा के उगरा पहुंच गई। यह बस तमिलनाडु की एलएनटी कंपनी ने भेजी है। कामगारों को लेकर यहां से 13 अगस्त को बस रवाना होने वाली थी। इससे पहले मामले की गुप्त सूचना सेन्हा बीडीओ सच्चिदानंद महतो को मिली। इसके बाद सेन्हा बीडीओ ने वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दी। साथ ही मौके पर पहुंचकर उक्त बस को जब्त करते हुए सेन्हा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। हलांकि बस के माध्यम से तमिलनाडु जाने वाला कोई भी कामगार सामने नहीं आया। बताया जाता है कि कामगारों को 500 रूपए से लेकर 800 रूपए तक मजदूरी देने का लालच दिया गया था। इसके लिए कामगारों से आधार कार्ड मंगाकर पास बनवाया गया था। कंपनी ने कन्याकुमारी में सड़क निर्माण योजना में काम करने के लिए यहां से कामगारों को बुलाया था। मामले में सेन्हा बीडीओ सच्चिदानंद महतो का कहना है कि बस के कागजात की जांच की जा रही है। प्रखंड से कोई भी कामगार फिलहाल दूसरे प्रदेश में नहीं जाएगा। किसी ठेकेदार द्वारा कामगारों को दूसरे प्रदेश में ले जाने के लिए निबंधन नहीं कराया गया है।