Move to Jagran APP

भाजपा सैन्य मामलों पर राजनीतिकरण नहीं करती : प्रतुल शाहदेव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने सोमवार को लोहरदगा के होटन पर्ल में आयोजित प्रेस वार्ता में कई महतवपूर्ण बातें रखी। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के बहाने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम सैन्य मामलों का राजनीतिकरण नहीं करते हैं। कांग्रेस पुलवामा हमले

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:12 PM (IST)
भाजपा सैन्य मामलों पर राजनीतिकरण नहीं करती : प्रतुल शाहदेव
भाजपा सैन्य मामलों पर राजनीतिकरण नहीं करती : प्रतुल शाहदेव

लोहरदगा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने सोमवार को लोहरदगा के होटल पर्ल में आयोजित प्रेसवार्ता में कई महत्वपूर्ण बातें रखी। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के बहाने कांग्रेस पर जम कर हमला बोला है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम सैन्य मामलों का राजनीतिकरण नहीं करते हैं। कांग्रेस पुलवामा हमले और बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल उठा रही है। यदि सेना पर सवाल उठेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जनता तय करे उन्हें आतंकियों को जी और साहब कहने वाले चाहिए या सेना के पराक्रम को सराहना करने वाले। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में जनता के सामने दो विकल्प हैं। पहला विकल्प भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी शक्तियां हैं। जिन्होंने सेना के पराक्रम को हमेशा सराहा है। तो दूसरी और कांग्रेस के नेतृत्व वाली ऐसी शक्तियां हैं, जिन्होंने सेना से उनकी कार्रवाई का लगातार सबूत मांगा है। अब तो विपक्षी ठग गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस और झामुमो बची है। अब तो राजद भी नेता और कार्यकर्ता विहीन हो गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि इस बार का चुनाव विकास करने वाली शक्तियों और विकास विरोधी शक्तियों के बीच में है। उन्होंने कहा कि एक तरफ राष्ट्र का सजग चौकीदार है। दूसरी तरफ जमानत पर छूटे भ्रष्टाचारी हैं, जिन्होंने करोड़ों का घोटाला करके रखा है। मौके पर जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, श्रीचंद प्रजापति, चंद्रशेखर अग्रवाल, अशोक खत्री, जिला मीडिया प्रभारी रामाधार पाठक, सजल कुमार, विश्वजीत शाहदेव, मनीष शिखर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.