दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
कुडू प्रखंड स्थित पंडित दीनदयाल भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के कुडू प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया।
कुडू : कुडू प्रखंड स्थित पंडित दीनदयाल भवन में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के कुडू प्रखंड अध्यक्ष राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर भाजपाइयों ने उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को आत्मसात करने की शपथ ली। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार ¨टकू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष यदुनंदन तिवारी, दुबराज वर्मा, राजू रजक, किशुन महतो, शंकर ¨सह, क¨पदर महतो, पंकज भारती, रामसागर भंडारी, शशि कुमार, विकास शाहदेव, सीताराम गिरी, अमित कुमार बंटू, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।