भगवती जागरण में पूरी रात झूमते रहे माता के भक्त
भगवती जागरण में भक्ति गीतों को सुन कर लोग रात भर झुमते रहे। लोगों ने भगवती जागरण में जम कर जगराता लगाया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला-पुरूष के साथ-साथ युवा और बुर्जूग भी शामिल हुए।
लोहरदगा : भगवती जागरण में भक्ति गीतों को सुनकर लोग रात भर झूमते रहे। लोगों ने भगवती जागरण में जम कर जगराता लगाया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला-पुरूष के साथ-साथ युवा और बुर्जूग भी शामिल हुए। शहर के मुख्य पथ स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप दशहरा के मौके पर जय मां दुर्गापूजा समिति थाना परिसर के तत्वावधान में मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में शामिल हुए मां शेरावाली के भक्तों ने रात भर जागरण दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। इससे पूर्व भगवती जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि रामकुमार प्रसाद, ब्रजभूषण प्रसाद, गिरजा प्रसाद साहू, जगमोहन प्रसाद, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, संतोष गुप्ता व लायंस क्लब के चेयरमैन रितेश कुमार सहित समिति के संरक्षकों ने मां शेरावाली के चित्र के समक्ष दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। साथ ही समिति में आजीवन अपनी सेवा देने वाले अब उनके बीच नहीं रहे संरक्षकों को अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भगवती जागरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। म्यूजिकल ग्रुप वेदांता के कलाकार दिपेश चंद्रा ने गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। दिपेश ने शिरडी वाले साईं बाबा, आया है दर पे बन के सवाली, चल देबे सईंया हो बाबा के नगरिया गीत पर भक्तों को खूब झूमाया। इसके साथ ग्रुप के दूसरे कलाकार गणेश मिश्रा ने राम सिया राम, सिया राम जय जय राम गीत पर लोगों को मदहोश कर दिया। ग्रुप की कलाकार संध्या यादव व कृष्णा सरकार ने देर रात तक भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने आज है जगराता माई का मां को मना लेना, ऐ भैया जी जरा ताली बजा देना, झूमेली झूम-झूम हरी हरी निमियां गीत पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय कलाकार वैष्णवी सोनी ने भी अपना जलवा जमकर बिखेरा। वैष्णवी ने सेरा सायरी ने समा में चार चांद लगा दिया। इसके अलावा अन्य जिले के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। यहां मंच संचालन समिति के संरक्षक मृत्युंजन चौबे ने किया। मौके पर मुख्य रूप से प्रणीत ¨सह, अशोक घोष, मनोज प्रसाद, कैलाश केशरी, आलोक साहू, सुधीर साहू, अशोक रजक, राजीव रंजन, सुनील भगत, अर¨वद वर्मा, महावीर ओझा, चंद्रकिशोर प्रसाद, प्रमोद महतो, अमित साहू, अमर अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, निलेश ¨सह, जयजीत चौबे, अजय घोष, अतुल मुखर्जी, नितिन ¨सह, रोहित ओझा, हिमांशु केशरी, रोहन साहू, विनय साहू, अनिकेत साहू, अनिकेत केशरी, गौरव वर्मा, ऋतिक कुमार, राहुल ¨सह उर्फ चुनमुन, अमित साहू आदि मौजूद थे।