यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गो-हत्या बंद, हिंदू धर्म कोड लागू करने के पक्षधर हैं स्वामी करपात्री महाराज : स्वामी कृष्ण चैतन्य
स्वामी करपात्री जयंती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गो-हत्या बंद, हिंदू धर्म कोड लागू करने के पक्षधर हैं स्वामी करपात्री महाराज : स्वामी कृष्ण चैतन्य
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानो गांव स्थित करपात्री सेवा निकेतन आश्रम में शनिवार को करपात्री महाराज की 115 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर पूजा-अर्चना करने के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव के साथ ग्रामीणों ने स्वामी करपात्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने वृद्ध जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने स्वामी करपात्री महाराज को एक महान विभूति बताते हुए कहा कि पूरे झारखंड में स्वामी करपात्री महाराज की एक मात्र प्राण प्रतिमा लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव स्थित स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम परिसर में विराजमान है। स्वामी करपात्री जी महाराज आदि शंकराचार्य की परंपरा में प्रादुर्भूत स्वामी विद्यारण्य की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने वाले भारत के समस्त धर्माचार्यों को धर्म संघ के मंच पर लाने वाले गौ-हत्या, धर्मांतरण हिंदू कोड बिल और भारत विभाजन के प्रबल विरोधी, यज्ञ यज्ञादि, धर्म सापेक्ष अखंड भारत के समर्थक, सैंकड़ों ग्रंथों के रचयिता संपूर्ण भारत वर्ष के तीन बार पदयात्रा करने वाले जिनका पात्र है। वे धर्म सम्राट स्वामी करपात्री महाराज के नाम से विख्यात हैं। जयंती समारोह के इस पावन अवसर पर स्वामी करपात्री सेवन स्टार्स अकाडमी मसमानो के सभी आचार्य-आचार्या, बरही, मसमानो, ईटा, लोहरदगा रांची के कृतज्ञ धर्म प्रेमी भक्तों की उपस्थिति थे।
