विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोहरदगा-गुमला मार्ग पर बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के पास पलटा ऑटो, एक युवक की मौत; 2 लोग घायल

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:34 PM (IST)

लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो पलटने से 27 वर्षीय युवक रमेश उरांव की मौत ...और पढ़ें

सड़क हादसे में 2 लोग घायल

सड़क हादसे में 2 लोग घायल

HighLights

  1. लोहरदगा-गुमला मार्ग पर बक्शीडीपा के पास ऑटो पलटा।

  2. हादसे में 27 वर्षीय रमेश उरांव की मौके पर मौत।

  3. दो अन्य यात्री घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।

जागरण संवाददाता, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान अलौदी गांव निवासी जतरू उरांव के 27 वर्षीय पुत्र रमेश उरांव के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

बताया जाता है कि ऑटो संख्या जेएच-05 एटी-7519 से अलौदी गांव के रमेश उरांव, अनिल उरांव की 28 वर्षीय पत्नी पूजा उरांव और शंकर खेरवार के पुत्र गणेश खेरवार समेत छह लोग लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बक्शीडीपा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में रमेश, पूजा और गणेश घायल हो गए। 

घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रमेश उरांव को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा उरांव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि गणेश खेरवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पंचनामा कराया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- रांची और गुमला से भी पढ़ने आ रहे बच्चे, लोहरदगा के पीएम श्री बिटपी स्कूल में 12 की जगह 6 शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई