आदिवासियों की शोषक है कांग्रेस व भाजपा : मोजम्मिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को सदर प्रखंड के कुरसे व उरांव टोली में जिला अध्यक्ष मो•ाम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक मंगलवार को सदर प्रखंड के कुरसे व उरांव टोली में जिला अध्यक्ष मो•ाम्मिल अहमद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जहां गांव के दशरथ उरांव ने अपने सहयोगियों के साथ सैकड़ों की संख्या में झामुमो का दामन थामा। जिसका स्वागत जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले भर में बूथ से लेकर जिला स्तर पर सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। पार्टी का उद्देश्य हर घर से कार्यकर्ता को पार्टी में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की शोषक है कांग्रेस और भाजपा। इन दोनों ने राज्य में आदिवासियों को लूटने का काम किया है। जो कि जिले की मूलभूत समस्याओं व आम जनों के आवाज को राज्य में बुलंद करने तथा दबे, कुचले, शोषित, गरीब आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने व उनको अधिकार दिलाने के लिए वचनबद्ध है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ़फै•ा कुरैशी, जिला कोषाध्यक्ष बिष्णु प्रसाद साहू, जिला कार्यकारणी सदस्य सैय्यद सलीम आदि उपस्थित थे।