लोहरदगा में मध्याह्न भोजन में 15 दिन पुरानी लौकी की सब्जी खाकर आठ बच्चे बीमार
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड थाना क्षेत्र के कुम्हारिया अंबाटोली गाव स्थित राजकीय मवि में गुरुवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद आठ बच्चे बीमार हो गए। बच्चे खाना खाकर उल्टी करने लगे। बच्चों का इलाज डॉ. अरविंद आर्या की देखरेख में हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है कि बच्चों को भोजन में 15 दिन पुरानी सड़ी लौकी की सब्जी परोसी गई थी।
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड थाना क्षेत्र के कुम्हारिया अंबाटोली गाव स्थित राजकीय मवि में गुरुवार को मध्याह्न भोजन करने के बाद आठ बच्चे बीमार हो गए। बच्चे खाना खाकर उल्टी करने लगे। बच्चों का इलाज डॉ. अरविंद आर्या की देखरेख में हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। गौरतलब है कि बच्चों को भोजन में 15 दिन पुरानी सड़ी लौकी की सब्जी परोसी गई थी। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन की टीम कुम्हारिया अंबाटोली स्कूल पहुंची, जाच-पड़ताल में जुट गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम भी विद्यालय पहुंच बच्चों का इलाज करने में जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में सरकार के दिशा-निर्देश के बाद शिक्षक मध्याह्न भोजन नही चखते हैं। जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 230 बच्चे नामाकित है। गुरुवार को 106 बच्चों का मध्याह्न भोजन बना था। मौके पर जाच करने पहुंचे बीडीओ तेजकुमार हस्सा व सीओ नितिन शिवम गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान 15 दिन पूर्व की सड़ी लौकी की सब्जी बनाने व घटिया तेल का प्रयोग होने की बात सामने आ रही है। जिसकी जाच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में बने मध्याह्न भोजन व सामग्रियों के नमूने ले लिए हैं।
वहीं विद्यालय में जाच पड़ताल के दौरान कई कमिया भी पाई गई हैं। विद्यालय में गुरुवार को बच्चों की हाजिरी तक नही लेने की बात भी सामने आई है। डीएसई रेणुका तिग्गा ने कहा कि फिलहाल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। जिसके बाद जाच-पड़ताल कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश राम पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सरकार के आदेश का पालन नहीं करते शिक्षक
इस विद्यालय के शिक्षक सरकार के आदेश का पालन भी नही करते। सरकार के दिशा-निर्देश के बाद सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनने के बाद शिक्षकों द्वारा पहले चखने फिर बच्चों में वितरण करने की बात कही जाती है। लेकिन इस विद्यालय में न तो शिक्षक और न कभी ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य खाना चखते है। इसी के परिणामस्वरूप गुरुवार को विद्यालय के आठ बच्चे बीमार हो गए।
बीमार होने वाले बच्चों के नाम
1-सोनी खातून
2-सुहाना खातून
3-मुस्तरी खातून
4-अनिशा खातून
5-सुभाष उराव
यह सभी बच्चे वर्ग 4 के हैं।
6-सनम खातून
7-रेहाना खातून
यह बच्चे वर्ग 5 के हैं।
विंदेश्वर उराव
यह बच्चा वर्ग आठ का है।