204 को मिला राशन कार्ड
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कैरो प्रखंड क्षेत्र के 204 नए कार्डधारियों के
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:32 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कैरो प्रखंड क्षेत्र के 204 नए कार्डधारियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसकी शुरुआत कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी ने लाभुकों को राशन कार्ड देकर की। बता दें कि पूर्व में लगभग 90 कार्डधारियों का नाम सूची से गायब हो गया था, जिसे लेकर राशन कार्ड के लाभुकों ने राशन वितरण पर रोक लगा दिया था। ऐसे लाभुकों को भी राशन कार्ड दिया गया। मौके पर प्रमोद पंडा भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें