बाल समागम का आयोजन
कुडू (लोहरदगा) : संत विनोबा भावे खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता का आयोज
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 07:10 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : संत विनोबा भावे खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईईओ अनुराधा रानी ने दीप जलाकर किया। बाल समागम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने सौ मीटर, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, वाद विवाद, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। मौके पर योगेंद्र यादव, प्रमोद भारती, संतोष कुमार, अमृत लाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें