छतरपुर विस से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
छतरपुर छतरपुर विधान सभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
संवाद सूत्र, छतरपुर : छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार 12 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नही लिया। इसके बाद आरओ सह एसडीओ नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि छतरपुर विधानसभा से सभी निबंधित व मान्यता प्राप्त पार्टी चुनाव मैदान में हैं। इसमे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जनेश्वर राम, झारखंड विकास मोर्चा से धर्मेंद्र प्रकाश बादल, भारतीय जनता पार्टी से पुष्पा देवी, बहुजन समाज पार्टी से बीरेंद्र कुमार पासवान, आजसू से राधा कृष्ण किशोर ,राष्ट्रीय जनता दल से विजय कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से अवधेश राम,समाजवादी पार्टी से नरेश कुमार भारती, जनसंघर्ष विराट पार्टी के विपुल पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी के शशिकांत कुमार,जदयू से सुधा चौधरी ,जय प्रकाश जनता दल से सुमित्रा पासवान प्रत्याशी है। इन्हें संबंधित पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।