विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानव जाति के कल्याण के लिए है बाइबल : विशप

By Edited By:
Published: Sat, 01 Jun 2013 11:29 PM (IST)

News Article Hero Image

लोहरदगा : लुथरन उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय बाइबल क्लास का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विशप निर्दोष लकड़ा ने कहा कि बाइबल का संदेश मानव जाति के कल्याण व उदार के लिए है। बाइबल क्लास के आयोजन से सिर्फ बाइबल का ज्ञान नहीं बढ़ता बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जीवन एवं शिक्षा को आत्मसात करना ही सच्ची धार्मिकता है। परमेश्वर के राज्य, स्वर्गीय राज्य की प्राप्ति के लिए सच्चाई और भलाई के मार्ग पर चलना चाहिए। मानव जीवन में एक-दूसरे की सहायता व प्रेम करना ही बाइबल का संदेश है। इससे पूर्व विशप के आगमन पर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। रविवार को पवित्र दृढी़करण संस्कार का आयोजन होगा। मौके पर पादरी जुएल किस्पोट्टा, तैरस एक्का, जोलजस कुजूर, राजीव सतीश टोप्पो, ईश्वर सहाय मिंज, सुबोध कुजूर, लोलस कुजूर, मलाकी कुजूर, दीपक कुजूर, जयवंत मिंज, हेमंत पन्ना, सुमिरन टोप्पो, अनिल तिर्की, सुनीता कुजूर, फुलमनी टोप्पा, सुधा लकड़ा, मनोरमा एक्का, सुशीला टोप्पो आदि मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर