18 साल पूरे हो गए या 1 अक्टूबर को होने वाले हैं? वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, ऐसे करें आवेदन
आगामी विधानसभा, लोकसभा और पंचायती राज चुनावों के लिए मतदाता सूची को अद्यतन किया जा रहा है। चंदवा बीडीओ ने ...और पढ़ें

1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के युवा करें आवेदन।
HighLights
1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के युवा करें आवेदन।
बीएलओ या ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन संभव।
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार)। आगामी विधानसभा, लोकसभा व पंचायती राज चुनावों को लेकर मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की गई है।
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदवा बीडीओ चंदन प्रसाद ने युवाओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए फार्म छह, सात और आठ भरने की प्रक्रिया भी जारी है।
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाएगी, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। बीडीओ ने पात्र युवाओं से समय रहते आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को जोड़ने के निर्देश
यह भी पढ़ें- SIR में कट गया मतदाता सूची से नाम? घबराएं नहीं, वापस नाम जुड़वाने का आसान तरीका और जरूरी नियम जानिए
यह भी पढ़ें- झारखंड में SIR के लिए फर्जी दस्तावेज बनानेवालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की चेतावनी
