अनंत भगवान की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
चंदवा : भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चौदस को मनाए जाने वाले अनंत भगवान की पूजा कर लोगों ने सुख
चंदवा : भादो महीने के शुक्ल पक्ष की चौदस को मनाए जाने वाले अनंत भगवान की पूजा कर लोगों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। हरैया ठाकुरबाड़ी, शिवमंदिर बुधबाजार, थानाटोली, देवीमंडप, कामता गणिनाथ शिव मंदिर, वनशक्ति, ब्लॉक कॉलोनी, श्रीराम दरबार मंदिर सरोजनगर व गुलायची मंदिर समेत अन्य देवालयों व घरों में अनंत भगवान की पूजा-अर्चना की गई। 14 गांठ वाली धागा की पूजा-अर्चना के बाद अनंत सूत्र को धारण किया। यथाशक्ति ब्राह्माणों को दान-दक्षिणा दिया गया। पूजा कर अनंत भगवान (विष्णु) की महिमा का बखान करते ब्राह्मणों ने बताया कि इनके पूजन से सुख व ऐश्वर्य की प्राप्ति के साथ अनंत फल की प्राप्ति होती है। पूजा के अनंत नामकरण पर बताया कि चतुर्मास में भगवान विष्णु की शैय्या अनंत पर होती है। इनके पूजन से सारे कष्टों का निवारण हो जाता है।