कुंआ में कूदकर प्रेमी प्रेमिका ने दी जान
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पंचायत के सेमरी गांव में बीती रात एक विवाहित महिला
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर पंचायत के सेमरी गांव में बीती रात एक विवाहित महिला व एक युवक ने कुंआ में कूदकर जान दे दी। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के एक युवक नंदलाल ¨सह के साथ महिला गीता देवी का प्रेम प्रसंग गत दो वर्ष से चला रहा था। महिला गीता देवी की शादी 29 अप्रैल को राजहरा गांव में अनिल ¨सह के साथ रचाई गई थी।
विवाहित महिला के हाथ में शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि गुरूवार की रात सेमरी गांव के कुआं में कूदकर विवाहिता ने जान दे दी। जानकारी के अनुसार विवाहित महिला गीता देवी ने अपने पति के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में सेमरी गांव आई हुई थी। रात में महिला के प्रेमी नंदलाल ¨सह ने फोन कर खेत में बुलाया। इसी बीच दोनों ने कुआं में कूदकर अपनी जान गंवा दी।
महिला के पति ने जो बताया :
महिला के पति अनिल ¨सह ने बताया कि अपने ससुराल में अपने पत्नी के साथ आए हुए थे। रात में हमलोगों ने खाना खाया और सोने चले गए, सुबह सोकर उठे तो गांव के कुंआ में शव होने की सूचना मिली। जिसके बाद गांव के लोग पुलिस को सूचना देकर पुलिस के समक्ष कुआं से दोनों शव को निकाला गया। अनिल ने प्रेम प्रसंग समेत अन्य किसी भी मामले पर कोई बयान नहीं दिया।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच पूर्ण होने के बाद ही मामले के बावत स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहना ठीक होगा।
- कमलेश्वर पाण्डेय, थानेदार सदर थाना लातेहार।