Move to Jagran APP

ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद महिला की संदिग्ध मौत

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) मायके से ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद एक महिला लक्ष्मी

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:15 AM (IST)
ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद महिला की संदिग्ध मौत
ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद महिला की संदिग्ध मौत

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : मायके से ससुराल पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद एक महिला लक्ष्मी देवी (22, पति अजय लोहार) ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वैसे लड़की के मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं।

loksabha election banner

मामला चंदवा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती डुमारो पंचायत के बैलगड़ा (शातिटाड़, निन्द्रा) गांव का है। चंदवा पुलिस ने महिला का शव बरामद कर आंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है। इस संबंध में महिला के पति अजय लोहार ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर गांव लौटा था। खाना खा-पीकर वो लोग सोने की तैयारी में थे। इसी क्रम में उसकी पत्नी ने कीटनाशक खा लिया। जानकारी मिलते ही वह अन्य परिजनों के साथ उसे लेकर चंदवा के एक निजी क्लिीनिक में इलाज कराया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर महिला के पिता सुदामा करमाली (केरेडारी, हजारीबाग) और बुआ ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व लक्ष्मी की शादी बैलगड़ा निवासी अजय लोहरा से की थी। इस बीच बेटी ने ससुराल पक्ष द्वारा पीड़ित करने की बात परिजनों को बताई थी। दामाद खुद ही दूसरी शादी करना चाहता था वह कहता था कि उनकी बेटी को बच्चा नहीं हो रहा। कुछ माह पूर्व कमाने की बात कहकर दामाद गुजरात चला गया। उसकी बेटी मायके में थी। लॉकडाउन के बीच उसका दामाद जून में वापस लौटा। एक दिन पूर्व 13 जुलाई को उसका दामाद ससुराल पहुंचा और पत्नी की विदाई कर अपने साथ बैलगड़ा ले आया। विदाई के कुछ घंटे बाद ही दामाद ने बेटी के मौत की सूचना दी। कहा कि उनकी बेटी जहर खाकर आत्महत्या नहीं कर सकती। ससुराल में जरूर किसी ने मारपीट कर जबरदस्ती उसे जहर पिलाकर मार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.