विवेकानंद किशोर संस्थान ने देवनद तट पर किया पौधारोपण
संवाद सूत्र चंदवा विवेकानंद किशोर संस्थान सदस्यों ने देवनद तट पर पौधरोपण किया। पौधरोपण के
संवाद सूत्र, चंदवा: विवेकानंद किशोर संस्थान सदस्यों ने देवनद तट पर पौधरोपण किया। पौधरोपण के अवसर पर संस्थान के राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर उपाय पौधरोपण कर उनका संरक्षण और संवर्द्धन है। विकास की अंधी दौड़ में लोग पर्यावरण संरक्षण की महता भूल बैठे हैं। इसका दुष्परिणाम सबों को झेलना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में तापमान में वृद्धि, बारिश के मौसम में ससमय वर्षा का नहीं होना, ध्रुवों पर जमी बर्फ का पिघलना, वन्य प्राणियों का लगातार कम होना समेत कई दुष्परिणाम झेलने पड़ रहे हैं। इन सबसे बचने का एक ही उपाय पौधरोपण है। संस्था के प्रेमशंकर भगत व सत्येन्द्र प्रसाद साहु ने कहा कि पौधरोपण कर धरती पर नैर्सिगक स्वर्ग बनाया जा सकता है। प्रत्येक इंसान को कम से कम दस पौधरोपण कर उसका संरक्षण करना चाहिए। बेकार व खाली पड़े भूमि पर पौधरोपण कर मानव के साथ पशु-पक्षियों के आवास को समृद्ध करने की पहल सभी लोगों को करनी चाहिए। लॉकडाउन के बीच सभी लोगों से अपने घर के आसपास तथा खाली पड़े भूमि पर पौधरोपण करने की अपील की गई। कहा गया कि मॉनसून के आगमन का समय नजदीक पहुंच रहा है। अभी से इसके लिए की गई पहल अधिक कारगर होगी। मौके पर रामनरेश प्रसाद गुप्ता, रमेश प्रसाद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, मोहिनिश कुमार बिक्की समेत अन्य मौजूद थे।