ग्रामीणों ने किया विधायक का अभिनंदन
लातेहार : सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत के लेधपा गांव में रविवार को ग्रामीणों की और से विधा
लातेहार : सदर प्रखंड के बेंदी पंचायत के लेधपा गांव में रविवार को ग्रामीणों की और से विधायक का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह में मनिका विधायक हरिकृष्ण ¨सह का स्वागत ढोल नगाड़ा के साथ किया गया। विधायक के अथक प्रयास से परसही गांव के लेधपा पथ पर औरंगा नदी पुल निर्माण की स्वीकृति
कराने पर गांव के ग्रामीणों की ओर से मनिका विधायक का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। विधायक हरिकृष्ण ¨सह ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक परसही गांव के लेधपा पथ पर औरंगा नदी पुल नहीं रहने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय से लोग कट जाते थे। उन्होंने पुल का निर्माण होने से 20 हजार के आबादी इस गांव से जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल अमीत नाथ शाहदेव, प्रमुख अशोक ¨सह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष रामदेव ¨सह, गणेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि वंशी यादव, भागवत ¨सह, ¨पटू रजक, कृष्णा पासवान, अनुज तिवारी, अवधेश चंद्रवंशी, बीरबल ¨सह समेत कई लोग उपस्थित थे।