लातेहार में हथियार के साथ जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार Latehar News
Jharkhand. लातेहार पुलिस ने छापामारी कर गुरुवार को उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 07:27 PM (IST)
बरवाडीह (लातेहार), जासं। लातेहार पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी बरवाडीह थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार जेजेएमपी सदस्यों में बभानडीह के विनय ठाकुर और पोलपोल पलामू के गोकुल भुइयां शामिल हैं। विनय ठाकुर के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले हैं। पूछताछ के बाद दोनों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।
बरवाडीह थाना प्रभारी ने बताया कि लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि विनय ठाकुर उक्कामांड़ में जेजेएमपी उग्रवादी को पिस्टल और कारतूस सप्लाई करने जा रहा है। उस समय उसके साथ चैनपुर के दो अन्य लोग भी थे। सूचना पर तुरंत छापेमारी कर विनय को हथियार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। गिरफ्तार विनय ठाकुर करीब तीन साल से जेजेएमपी के लिए काम करता था। वह हथियार और खाने-पीने के सामान के अलावा अन्य वस्तुएं संगठन को उपलब्ध कराता था। वह जेजेएमपी के लिए लेवी की भी वसूली करता था।
विनय ने पूछताछ में बताया कि पोलपोल के गोकुल भुइयां से उसने हथियार लिया था। उसकी निशानदेही पर गोकुल भुइयां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गोकुल भुइयां ने पुलिस को बताया कि वह पिस्टल दूसरी जगह से बनवा कर मंगवाता है और विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता है। मौके से फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में बरवाडीह के अन्य चार-पांच युवकों की भी जानकारी मिली है ये सभी अवैध हथियार सप्लाई में लिप्त हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें