Move to Jagran APP

दो कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

लातेहार : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में चयनित किए जाने के बाद राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:30 PM (IST)
दो कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

लातेहार : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में चयनित किए जाने के बाद राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची के द्वारा राजस्व उप निरीक्षक के पद पर अनुशंसित तनवीर आलम एवं आनंद प्रकाश ¨मज को उपायुक्त राजीव कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र देते हुए उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आज से आपको जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं ताकि जिस उद्देश्य के लिए आपका चयन हुआ है उसकी सार्थकता सिद्ध हो सके। उपायुक्त ने चयनित दोनो उप निरीक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पुष्कर ¨सह मुंडा,जिला शिक्षा अधीक्षक नीरजा कुजूर,क्यूम अंसारी,सुरज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.