अपने पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलें आदिवासी : भगत
गारू : गारू प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के हेंदेहास गांव में सोमवार को करम पूजा पर काय
गारू : गारू प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के हेंदेहास गांव में सोमवार को करम पूजा पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विकास भारती विशुनपुर के सचिव सह पद्मश्री अशोक भगत उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते पद्मश्री भगत ने कहा कि आदिवासी की वास्तविक संस्कृति परम्परा धर्म की रक्षा इस तरह के कार्यक्रम से ही बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि करम पूजा पर सभी लोग संकल्प ले की अपने पूर्वजों के द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर अपनी भाषा ,परम्परा ,धर्म, संस्कृति की रक्षा करेंगे। जिससे अपनी भाषा के प्रति गर्व व रक्षा का प्रतीक है। इस दौरान करम पूजा के बारे में कुडुक भाषा में कहानी सभी को सुनाया गया। इस मौके पर महेंद्र भगत, धनंजय कश्यप , गांव के ग्राम प्रधान पाहन पुजार समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।