Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत श्रेष्ठ संकल्प को दोहराया : विधायक

मनिका भारतीय जनता युवा मोर्चा के मनिका मंडल के अध्यक्ष सूरज कुमार निराला के नेतृत्व में गुरु

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:34 AM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत श्रेष्ठ संकल्प को दोहराया : विधायक
तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत श्रेष्ठ संकल्प को दोहराया : विधायक

मनिका : भारतीय जनता युवा मोर्चा के मनिका मंडल के अध्यक्ष सूरज कुमार निराला के नेतृत्व में गुरुवार को मनिका विधानसभा क्षेत्र से बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मनिका से तुम्बागड़ा होते हुए पुन: मनिका हाई स्कूल के मैदान तक निकाला गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मनिका विधानसभा के विधायक हरिकृष्ण सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने रैली को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया एवं कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के द्वारा निकालकर एक भारत श्रेष्ठ संकल्प को दोहराया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय ने कहा कि आज लातेहार जिला के दोनों विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाल कर धारा 370 एवं 35 ए जम्मू कश्मीर से हटाए जाने के बाद स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से यह मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुपाल सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बीसू राय, लातेहार भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद, लातेहार विधायक प्रतिनिधि बंसी यादव, मनिका सांसद प्रतिनिधि पवन पासवान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के जिला प्रभारी नितेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश शौंडिक आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.