ग्रामीणों के विकास के लिए जागरूकता जरूरी : पांडेय
महुआडांड़ : जिले के महुआडांड़ प्रखंड स्थित चैनपुर पंचायत में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र द्वारा
महुआडांड़ : जिले के महुआडांड़ प्रखंड स्थित चैनपुर पंचायत में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी जाति बहुल्य पंचायत में किया गया। जिसमें लगभग 200 ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत चैनपुर पंचायत के मुखिया राजेश टोप्पो द्वारा सभी का परिचय कराते हुए किया गया। मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के जिला शिकायत निवारण समन्वयक प्रितम कुमार द्वारा टॉल फ्री नंबर 181 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके बाद राज्य से आए मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के अटल पांडेय द्वारा आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, 181 टॉल फ्री नंबर, अंबेडकर आवास, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत उपस्थित ग्रामीणों से सवाल-जवाब के जरिये संवाद किया और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर सवाल जवाब के क्रम में राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत भी की। जिसके बाद लोगों को एसइसीसी सूची और राशन कार्ड बनवाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। पंचायत के मुखिया, जे एस एल पी एस के प्रतिनिधि,प्रखंड प्रमुख आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अन्त प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही जवाब देने वाले ग्रामीण को माइका ग्रुप, रांची और जनसंवाद केंद्र के सौजन्य से मुखिया के हाथों महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।