किशोरी की गला घोटकर हत्या
संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव में 12 वर्षीय किशोरी की गला घोट कर
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 07:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव में 12 वर्षीय किशोरी की गला घोट कर हत्या कर दी गई है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को उसके घर के पीछे छत से छज्जा से लटका दिया गया। एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि रविवार की रात वह पड़ोस में टीवी देखने गई थी। लेकिन जब देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह में उसका शव उसी के दुपटा से छज्जे से झूलता मिला। मृतका के शरीर में चोट के काफी निशान पाये गये हैं। उसके गला में गहरे निशान भी है जिससे गला घोंटकर मारने का अंदेशा हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें