पिकअप वैन के धक्के से छात्र की मौत
बालूमाथ : बालूमाथ पांकी मुख्यपथ पर उच्च विद्यालय के समीप बीती एक अज्ञात पिकअप वैन के धक्के से बालक
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:19 PM (IST)
बालूमाथ : बालूमाथ पांकी मुख्यपथ पर उच्च विद्यालय के समीप बीती एक अज्ञात पिकअप वैन के धक्के से बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुश्ताक अंसारी के पुत्र अब्दुल सलमान 11 वर्ष बाजार से घर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे पिकअप वैन धक्का मार दिया। घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान मांडर के समीप ही अब्दुल की मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें