विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड: NH-39 पर सिकनी के राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, लातेहार की ओर फरार

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 12:38 AM (IST)

लातेहार के सिकनी स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अज्ञात बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग।

  2. लातेहार के सिकनी स्थित राज फ्यूल्स पंप पर घटना।

  3. गोलीबारी के बाद इलाके में भय और सुरक्षा चिंता।

जागरण संवाददाता, लातेहार। एनएच-39 के किनारे स्थित सिकनी के राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर अज्ञात अपराधियों की फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाकर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद लातेहार की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल है। हालांकि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी सिकनी स्थित राज फ्यूल्स पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने पेट्रोल पंप के कार्यालय को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से पेट्रोल पंप परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से लातेहार की ओर भाग निकले।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी के साथ ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान करने और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एनएच 39 जैसे प्रमुख मार्ग के किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वारदात के बाद लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। पेट्रोल पंप कर्मी घटना के बाद सहमे हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों तक पहुंचने और घटना के कारणों का खुलासा करने में जुटी है।