भैंसों ने मालकीन पर हमला कर मार डाला
संवाद सूत्र महुआडांड़ (लातेहार) प्रखंड के ग्राम चंपा में भैंसों ने अपने ही मालकीन पर अचान
संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : प्रखंड के ग्राम चंपा में भैंसों ने अपने ही मालकीन पर अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार की सुबह दिव्या मिज पति रोसा लकड़ा उम्र 26 वर्ष अपने चार भैंसों को लेकर चरा रही थी। तभी अचानक चारों भैंसों ने अपने ही मालकीन दिव्या पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना भयानक था कि चारों भैंस दिव्या को फुटबॉल की तरह अपने पैर और सिघ से उछाल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलोग इस ²श्य को देखकर डर गए थे। भैसों के जाने के बाद किसी तरह महिला को महुआडांड़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को महुआडांड़ थाना पुलिस के द्वारा अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।
महिला को मिला खाद्यान्न, राशन कार्ड भी बना संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड निवासी विधवा महिला कुंती देवी को अपने परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी का समाधान हो गया। उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने तत्काल कुंती नागेसिया का पीएच राशन कार्ड निर्गत किया। साथ ही उसे 10 किग्रा खाद्यान्न उपलब्ध कराया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कुंती नगेसिया को विधवा पेंशन का लाभ देने हेतु सभी प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र भुगतान कराया जाएगा।
शिक्षिका के पति का कोरोना से निधन संवाद सूत्र, लातेहार : राजकीय मध्य विद्यालय करकट की सहयोगी शिक्षिका मीना देवी के पति का रिची हॉस्पिटल रांची में इलाज के दौरान कोरोना से निधन हो गया। उनके असमायिक निधन पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद, उमा कुमारी, ज्ञान प्रभा मिज, सुचिता मिज, जितेंद्र प्रसाद, अतुल कुमार, सीआरपी विवेक कुमार सिन्हा, बीइइओ रामनरेश प्रसाद यादव, बीपीओ सुबोध चंदेल, लेखापाल रामप्रसाद समेत कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।