जीटीपीएस में विज्ञान व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
चंदवा : एनएच 75 किनारे लुकूइया मोड़ के नजदीक स्थित ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं
चंदवा : एनएच 75 किनारे लुकूइया मोड़ के नजदीक स्थित ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी दिखा कर लोगों का मन मोहा। मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पद्र्धा की भावना जगती है। उनमें बेहतर करने की भावना प्रबल होती है। विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक भावना जगाती है। उनकी सोच व तर्कशक्ति में वृद्धि होती है। इससे बच्चे जिज्ञासु बनते हैं। अपने हाथों किसी परियोजना या कार्य मॉडल बना समस्या के निराकरण में सहायक बनते हैं। सभी विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था शिक्षा विभाग व सरकार को करनी चाहिए। विद्यालय संचालक प्रवीण ¨सह की प्रधानाध्यापिका पी ¨सह ने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रूचि जगाना और विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय में अध्ययनरत विभिन्न वर्ग के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी दिखा लोगों का मन मोहा। मौके पर सत्यवान ¨सह, प्रवीण ¨सह, विजय कुमार, प्रशांत ¨सह, वीणा ¨सह, खुशबू कुमारी, हिना फरहीन रोजी, प्रियंका कुमारी, अनिकेत भाष्कर, अदिति नन्दा, आस्था, जोया समेत विद्यालय परिवार व अभिभावक उपस्थित थे।