महिला के घर की छत गिरी, हादसा टला
शहर से सटे डेम टोली में मिट्टी के घर में रहनेवाली मसोमात क
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:48 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): शहर से सटे डेम टोली में मिट्टी के घर में रहनेवाली मसोमात करमी देवी (पति स्व. कारू गंझू) के घर की छत अचानक से गिर गई। सौभाग्य रहा कि महिला और घर के अन्य सदस्य घर के बाहर बैठे थे। उस घर में महिला के साथ एक शादी-शुदा बेटा और दो किशोर बेटे रहते हैं। बारिश के इस मौसम में घर की छत के गिर जाने के बाद सिर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई। विधवा महिला ने प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें