लातेहारः सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने रांची-पलामू रोड किया जाम
Road Accident. झारखंड के लातेहार मेंसड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने रांची पलामू रोड जाम कर दी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:10 PM (IST)
लातेहार, जेएनएन। जिला मुख्यालय के पवन होटल के समीप मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों में एक की मृत्यु बुधवार को इलाज के दौरान हो गई। मृतक नरेश उरांव ललमटिया का रहने वाला था।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृत्यु की सूचना के बाद बुधवार की शाम शव को लेकर ग्रामीण एनएच 75 रांची - मेदिनीनगर (पलामू) मुख्य मार्ग को लातेहार पानी टंकी के समीप जाम कर दिया। ग्रामीण मृतक के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे थे।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मामले की सूचना पाकर पहुंचे प्रशासनिक पदाधिकारी जामकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन जाम करने वालों के साथ प्रशासनिक वार्ता समाचार लिखे जाने तक सफल नहीं हो सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें