राम देश की पहचान और सुशासन के प्रतीक : विजय
चंदवा : अखिल भारत ¨हदू महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि महासभा
चंदवा : अखिल भारत ¨हदू महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि महासभा स्वतंत्र रूप से साल 2019 का चुनाव लड़ेगी। हालांकि, संगठन ने अभी तक लड़ने वाली सीटों की संख्या तय नहीं की है। वे रविवार को कामता स्थित अधिवक्ता लाल अर¨वद नाथ शाहदेव के आवास परिसर में सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपने चुनावचिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे और जल्दी ही सीटों की संख्या पर आखिरी फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि वे घोषणा करते हैं कि महासभा अपनी पांचों विचारधाराओं के साथ ही लोकसभा का आम चुनाव लड़ेगी। गठबंधन की संभावना पर कहा कि ये निर्णय और परिस्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने ये भी साफ किया कि चुनाव में अयोध्या में राम मंदिर, ¨हदुत्व की विचारधारा को देश में स्थापित करना और भ्रष्टाचार में हो रहा इजाफा ही मुख्य चुनावी मुद्दा होगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को भाजपा का वादा पूरा करने के लिए राम मंदिर बनवा देना चाहिए। ----प्रत्याशी के रूप में अर¨वद का नाम प्रस्तावित :
बैठक के दौरान 17 फरवरी को चतरा में आयोजित अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चतरा लोकसभा से प्रत्याशी के रूप में अधिवक्ता अर¨वद नाथ शाहदेव का नाम अग्रसारित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चतरा के अधिवेशन में अखिल भारत ¨हदू महासभा की नेता और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पोती राजश्री चौधरी का आगमन होगा और संभवत: उन्हीं के द्वारा प्रत्याशी का नाम जारी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ¨हदूवादी नेताओं के साथ संत व महात्मा मौजूद रहेंगे।