Move to Jagran APP

राफेल लड़ाकू विमान खरीदारी का विरोध

लातेहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्व

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:28 PM (IST)
राफेल लड़ाकू विमान खरीदारी का विरोध
राफेल लड़ाकू विमान खरीदारी का विरोध

लातेहार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय किनामाड़ लातेहार से एक जुलूस निकाल कर सरकार का जमकर विरोध जताया गया।

loksabha election banner

मौके पर प्रमंडलीय को-ऑर्डिनेटर भीम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने राफेल सौदे में देशहित और देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने का अक्षम्य अपराध किया है। जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि राफेल घोटाले में केंद्र सरकार द्वारा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया गया और नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। इस दौरान अपर समाहर्ता के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद के नाम ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के सचिदानंद पाण्डेय छोटेलाल प्रसाद, पंकज तिवारी, महेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र भारती, विश्वनाथ प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव, नन्दकिशोर यादव, असगर खान, रंजीत कुमार राजू, लाडले खान, मुकुंद राम, व उपेन्द्र पासवान, लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उरांव, रामदेव उरांव, संजय लोहरा, सुशील कुजूर, देवकी यादव, बीरबल उरांव, अरुण यादव,सागर प्रजापति, नीकू तिवारी, अनवर हुसैन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.