रामचंद्र और रघुपाल कल करेंगे नामांकन पर्चा दाखिल
बरवाडीह मनिका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सि
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:49 PM (IST)
बरवाडीह : मनिका विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह 13 नवंबर को महुआडांड़ अनुमंडल निर्वाची कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नामांकन पर्चा दाखिल करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन पर्चा दाखिल करने के लिए कई कार्यकर्ता साथ में रहेंगे। इधर मनिका विस सीट से भाजपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने कहा कि 13 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से नामांकन में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें