सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित बीरो पाखल मोड़ के समीप शुक्र
महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित बीरो पाखल मोड़ के समीप शुक्रवार को मोटरसाइकिल वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की स्थिति गंभीर है। मृतक की पहचान राजेश्वर नायक उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक रोहित ¨मज उम्र 28 का है। दोनों महुआडांड थाना क्षेत्र के ग्राम गोठगांव का रहने वाले हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से नेतरहाट जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से मोटरसाइकिल चला रहे युवक राजेश्वर नायक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरे युवक रोहित ¨मज की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी महुआडांड़ सीओ जुल्फीकार अंसारी को मिली तो उनके द्वारा इनकी जानकारी महुआडांड़ थाना पुलिस को दी गई। महुआडांड़ सअनि अशोक पासवान व सअनि सुनील कुमार राय ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. गणेश राम ने राजेश्वर नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक रोहित ¨मज की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। वहीं मृतक राजेश्वर नायक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिण् सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। इस घटना से मृतक राजेश्वर नायक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।