विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यावसायिक प्रगति की ओर बढ़ रहा लातेहार : भारती

By JagranEdited By:
Published: Fri, 16 Mar 2018 05:17 PM (IST)

लातेहार : जिला मुख्यालय के मेन रोड बाजार स्कूल के समीप शुक्रवार को वन इंडिया फैमिली मार्ट

व्यावसायिक प्रगति की ओर बढ़ रहा लातेहार : भारती
व्यावसायिक प्रगति की ओर बढ़ रहा लातेहार : भारती

लातेहार : जिला मुख्यालय के मेन रोड बाजार स्कूल के समीप शुक्रवार को वन इंडिया फैमिली मार्ट का उद्घाटन लातेहार नगर पंचायत

के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण भारती ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि लातेहार जैसे छोटे जिले में वन इंडिया फैमिली मार्ट खुलना इस बात का प्रमाण है कि लातेहार में व्यवसायिक प्रगति हो रही है। व्यवसायिक ग्रोथ के कारण लातेहार की पहचान राज्य भर में सकारात्मक रूप से हो रही है। पहले यहां के सरकारी पदाधिकारियों के अलावा आम लोगों को अपने मांगलिक कार्यो के लिए खरीदारी के लिए राज्य मुख्यालय रांची की ओर रूख करना पड़ता था। लेकिन अब लातेहार में ही ऐसी व्यवस्था होने से लोगों को राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के मार्के¨टग मैनेजर आकाश शर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठान में सदैव क्षेत्रीय ग्रामीणों को कपड़ा, बर्तन के अलावा अन्य सामान उचित मूल्य पर मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही खरीद पर स्क्रैच कार्ड के जरिए इनाम जीतने का मौका भी ग्राहकों के पास होगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, शिक्षाविद डा. विशाल शर्मा, एरिया मैनेजर मो. खालीफ, पंकज चोपड़ा, शशि ¨सह, ब्रजभूषण ¨सह, प्रमोद ¨सह, चंदन कुमार व विक्की कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।