Move to Jagran APP

कुआं धंसने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

संवाद सूत्र मनिका (लातेहार) जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हो गांव में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं में मिट्टी धंसने से एक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 06:45 PM (IST)
कुआं धंसने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार) : जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत जान्हो गांव में मनरेगा के तहत बन रहा कुआं मंगलवार को धंस गया। इस घटना में कुआं निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। साथ ही काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कूप निर्माण में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कुआं की मिट्टी धंस गई, जिसमें काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने बताया कि कुएं में अचानक मिट्टी धंसने लगी जिससे कुछ मजदूर मिट्टी की जद में आ गए। आसपास के लोगों ने तत्काल सभी मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार घायल मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान शिवबंस सिंह (38 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री, एक पुत्र व पत्नी को छोड़ गया। घायलों में धर्मदेव सिंह, सुखन सिंह, धनवत सिंह, सोमर सिंह के नाम शामिल हैं।

चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत नियंत्रण में है। ग्रामीणों ने बताया कि कूप में सात रेजा (महिला) व 6 पुरुष कार्य कर रहे थे। जिसमें लाभुक बरहम देव सिंह भी कार्य कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर डीडीसी सुरेंद्र वर्मा, बीडीओ संतोष तिवारी, सीओ एनके राम, थानेदार नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मनिका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.