गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : कलाम कादरी
चंदवा : बाल सृष्टि विद्यालय व दिव्यांग संघ ने अहले सुन्नत गुलसने सैयदना मदरसा शुक्रबाजार में शिक्षा
चंदवा : बाल सृष्टि विद्यालय व दिव्यांग संघ ने अहले सुन्नत गुलसने सैयदना मदरसा शुक्रबाजार में शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह (पप्पु), जिलाध्यक्ष बबलू कुमार सोनी व प्रखंड अध्यक्ष बाबर खान के संयुक्त नेतृत्व में मदरसा में कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद मो. कलाम कादरी ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। दिव्यांग संघ व बाल सृष्टि विद्यालय प्रबंधन की जितनी सराहना की जाए वो कम है। मदरसा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच कंबल वितरण पुण्य कार्य है। विद्यालय परिवार व संघ सदस्यों ने कहा कि मदरसा में अध्ययनरत बच्चों के बीच कंबल वितरण का उद्देश्य उन्हें ठंढ से राहत दिलाना है। मौके पर प्रधानाचार्य, सुरेन्द्र शर्मा, नीरज पाठक, प्रीतम पाठक, अयूब खान, मदरसा मोहतमीम हाफीज शेर मोहम्मद, मौलाना मोहसीन रजा, हाफीज अकील हुसैन, कलाम कादरी, सलीम टेलर, अबदुल सलाम समेत अन्य उपस्थित थे।
----इन्हें मिला कंबल: गुलशने सैयदना मदरसा में अध्ययनरत मो. अरबाज, मो. इरसाद, मो. बारीक, मो. कश्मीर, जाहीद, जाहीद कला, फिरोज, ऐनुल, रुपवान, जाकीर, असरफ, एहसान, सरफराज, सरफराज, सोएब, गुलाम मुस्तफा, नासीर, शहादत, सगीर, शाहनवाज, रिजवान, अफरोज, इरसाद कला समेत अन्य को संघ द्वारा कंबल प्रदान किया गया।