छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री के निधन पर शोक
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर लातेहार जिला कांग्रेस।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, लातेहार : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर लातेहार जिला कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वाले में लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, जिला कांग्रेस वरीय उपाध्यक्ष सचिदानंद पाण्डेय, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, शंभु यादव, रब्बानी हुसैन व महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान कांग्रेसियों ने दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें